गठरी...

25 मई (1) ३१ जुलाई (1) अण्णाभाऊ साठे जन्मशती वर्ष (1) अभिव्यक्ति की आज़ादी (3) अरुंधती रॉय (1) अरुण कुमार असफल (1) आदिवासी (2) आदिवासी महिला केंद्रित (1) आदिवासी संघर्ष (1) आधुनिक कविता (3) आलोचना (1) इंदौर (1) इंदौर प्रलेसं (9) इप्टा (4) इप्टा - इंदौर (1) इप्टा स्थापना दिवस (1) उपन्यास साहित्य (1) उर्दू में तरक्कीपसंद लेखन (1) उर्दू शायरी (1) ए. बी. बर्धन (1) एटक शताब्दी वर्ष (1) एम् एस सथ्यू (1) कम्युनिज़्म (1) कविता (40) कश्मीर (1) कहानी (7) कामरेड पानसरे (1) कार्ल मार्क्स (1) कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती (1) कालचिती (1) किताब (2) किसान (1) कॉम. विनीत तिवारी (6) कोरोना वायरस (1) क्यूबा (1) क्रांति (3) खगेन्द्र ठाकुर (1) गज़ल (5) गरम हवा (1) गुंजेश (1) गुंजेश कुमार मिश्रा (1) गौहर रज़ा (1) घाटशिला (3) घाटशिला इप्टा (2) चीन (1) जमशेदपुर (1) जल-जंगल-जमीन की लड़ाई (1) जान संस्कृति दिवस (1) जाहिद खान (2) जोश मलीहाबादी (1) जोशी-अधिकारी इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल स्टडीज (1) ज्योति मल्लिक (1) डॉ. कमला प्रसाद (3) डॉ. रसीद जहाँ (1) तरक्कीपसंद शायर (1) तहरीर चौक (1) ताजी कहानी (4) दलित (2) धूमिल (1) नज़्म (8) नागार्जुन (1) नागार्जुन शताब्दी वर्ष (1) नारी (3) निर्मला पुतुल (1) नूर जहीर (1) परिकथा (1) पहल (1) पहला कविता समय सम्मान (1) पाश (1) पूंजीवाद (1) पेरिस कम्यून (1) प्रकृति (3) प्रगतिशील मूल्य (2) प्रगतिशील लेखक संघ (4) प्रगतिशील साहित्य (3) प्रगतिशील सिनेमा (1) प्रलेस (2) प्रलेस घाटशिला इकाई (5) प्रलेस झारखंड राज्य सम्मेलन (1) प्रलेसं (12) प्रलेसं-घाटशिला (3) प्रेम (17) प्रेमचंद (1) प्रेमचन्द जयंती (1) प्रो. चमन लाल (1) प्रोफ. चमनलाल (1) फिदेल कास्त्रो (1) फेसबुक (1) फैज़ अहमद फैज़ (2) बंगला (1) बंगाली साहित्यकार (1) बेटी (1) बोल्शेविक क्रांति (1) भगत सिंह (1) भारत (1) भारतीय नारी संघर्ष (1) भाषा (3) भीष्म साहनी (3) मई दिवस (1) महादेव खेतान (1) महिला दिवस (1) महेश कटारे (1) मानवता (1) मार्क्सवाद (1) मिथिलेश प्रियदर्शी (1) मिस्र (1) मुक्तिबोध (1) मुक्तिबोध जन्मशती (1) युवा (17) युवा और राजनीति (1) रचना (6) रूसी क्रांति (1) रोहित वेमुला (1) लघु कथा (1) लेख (3) लैटिन अमेरिका (1) वर्षा (1) वसंत (1) वामपंथी आंदोलन (1) वामपंथी विचारधारा (1) विद्रोह (16) विनीत तिवारी (2) विभाजन पर फ़िल्में (1) विभूति भूषण बंदोपाध्याय (1) व्यंग्य (1) शमशेर बहादुर सिंह (3) शेखर (11) शेखर मल्लिक (3) समकालीन तीसरी दुनिया (1) समयांतर पत्रिका (1) समसामयिक (8) समाजवाद (2) सांप्रदायिकता (1) साम्प्रदायिकता (1) सावन (1) साहित्य (6) साहित्यिक वृतचित्र (1) सीपीआई (1) सोशल मीडिया (1) स्त्री (18) स्त्री विमर्श (1) स्मृति सभा (1) स्वास्थ्य सेवाओं का राष्ट्रीयकरण (1) हरिशंकर परसाई (2) हिंदी (42) हिंदी कविता (41) हिंदी साहित्य (78) हिंदी साहित्य में स्त्री-पुरुष (3) ह्यूगो (1)

बुधवार, 13 मई 2020

श्रम कानूनों में बदलाव पर वेबिनार की रिपोर्ट: 10 मई 2020




रुकी अर्थव्यवस्था को मज़दूरों की क़ीमत पर चलाने की कोशिशें
कोरोना की आड़ में मज़दूरों के हक़ों पर सरकार का हमला
वेबिनार में श्रम कानूनों में बदलाव का हुआ तीखा विरोध

                  - विनीत तिवारी

इंदौर, मध्य प्रदेश।
सरकार कोरोना वायरस से निपटने की आड़ में देश के मज़दूरों को मारने पर आमादा है। अचानक लॉकडाउन घोषित करने के बाद मज़दूरों को लग रहा था कि अब सरकार उनकी सुध लेगी। क़रीब दो महीनों से अपने घरों से दूर ये मज़दूर काम-धंधे से बेकार, खाने-पीने के लिए सरकार और दानदाताओं पर मोहताज हो गए है। अब लॉकडाउन खोलकर रुकी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार जिनके जीवन को दाँव पर लगाने जा रही है, उन्हीं मज़दूरों से उनके हक़ छीनने के लिए सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव कर दिए हैं। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय समीकरण भी छिपे हुए हैं। मज़दूरों को नयी परिस्थिति में नयी तरह से अपने आपको संगठित करना, असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों को अपने साथ जोड़ना होगा और संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा।

उक्त बातें शहर के विभिन्न श्रम संगठनों द्वारा 10 मई 2020 को आयोजित एक वेबिनार में कही गईं। वेबिनार का विषय था - "कोरोना की आड़ में श्रम कानूनों में बदलाव।" वेबिनार की शुरुआत में संयोजक विनीत तिवारी (इंदौर) ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार ने तब लॉकडाउन कर दिया था जब भारत में कोविड-19 के केवल करीब 500 केसेस थे। सरकार के उस अदूरदर्शी निर्णय ने करोड़ों मज़दूरों को बेतहाशा मुश्किल में डाल दिया था। जब केरल और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों को छोड़कर अन्य सभी प्रदेशों की सरकारें इन गरीबों की भोजन, राशन, दवाओं, या अपने घर से संपर्क की व्यवस्थाओं में नाकाम रहीं तो ये मज़दूर भूख से मरने के डर से उन जगहों को छोड़ कर वे निकल पड़े अपने गाँवों की तरफ। सूखी हड्डियों वाले महिला-पुरुष अपने बच्चों को गोद में लेकर सैकड़ों, और हज़ारों किलोमीटर लम्बे सफर पर, चप्पलें टूट गईं, चिलचिलाती गर्मी में कुछ ने दम भी तोड़ दिया। उन्हें भी कहीं भी रोक लिया जाता है और उनसे बदतमीजी की जाती है, बजाय इसके कि उन्हें लज्जा और ग्लानि के साथ, माफ़ी मांगकर शासन और प्रशासन अपने घर छुड़वाने की व्यवस्था करे। यह दृश्य हमारे दिलों को दहला ही रहे थे कि पता चला मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा अन्य कुछ और भी राज्यों की सरकारों ने श्रम कानूनों में बदलाव का फैसला कर लिया है।  ऐसे फैसले लेते हुए न तो विपक्षी दलों से पूछा गया और न ही श्रम संगठनों के साथ कोई मशविरा किया गया।  इंदौर एटक के महासचिव कॉमरेड रुद्रपाल यादव (इंदौर) ने कहा कि हमें प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं पर सबसे पहले गौर करना चाहिए और सरकार ने जो बदलाव श्रम कानूनों में लाये हैं उनके खिलाफ इकट्ठे होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। सीटू के मध्य प्रदेश के राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड कैलाश लिम्बोदिया (इंदौर) ने सरकार के इन क़दमों की कड़ी भर्त्सना की।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कारखाना अधिनियम, 1948, ठेका श्रमिक अधिनियम, दुकान एवं स्थापना अधिनियम आदि कानून बदल डालने का असर पूरे श्रमिक वर्ग पर बहुत प्रतिकूल पड़ेगा।

इंटक के प्रदेश महामंत्री श्याम सुन्दर यादव (इंदौर) ने कहा कि सरकार ने श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कोई सलाह मशविरा नहीं किया और कानूनों में बदलाव कर दिया। आज़ादी के बाद पहली बार मज़दूरों के साथ इस तरह का तानाशाहीपूर्ण रवैय्या अपनाया गया है. इसका पुरज़ोर विरोध किया जाएगा। एटक के प्रांतीय उप महासचिव एस. एस. मौर्या  (भोपाल) ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पहले भी अपने शासन के दौरान मज़दूर विरोधी रुख दिखा चुकी है और अब इस महामारी के दौरान पिछले दरवाज़े से श्रम क़ानून बदलने की उसकी चाल साबित करती है कि उसके केंद्र में पूंजीपति ही हैं।  उन्होंने कहा कि चार इन्वेस्टर्स मीट करने के बाद 4 लाख हेक्टेयर ज़मीन सरकार ने पूँजीपतियों को दे दी है। ये कॉर्पोरेटी लूट है और इसके ख़िलाफ़ लड़ाई सभी मज़दूर संगठनों को साथ मिलकर लड़नी होगी। इंटक के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. डी. गौतम (भोपाल) और इंटक के ही प्रांतीय महामंत्री कृपा शंकर वर्मा  (जबलपुर) ने कहा कि इन कानूनी बदलावों से मज़दूर पूरी तरह निहत्था और कमज़ोर हो जाएगा। अगर नियोक्ता उसे तनख्वाह भी न दे तब भी मज़दूर को अधिकार नहीं होगा कि वो इसके खिलाफ कोर्ट में जा सके।

एटक के प्रांतीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता कॉमरेड अरविन्द श्रीवास्तव (जबलपुर) ने कहा कि ये तथाकथित सुधार दरअसल गैरकानूनी हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के ऐतिहासिक सम्मेलनों में यह बात कानूनी तौर पर मान्य है कि मज़दूरों से 8 घंटे से ज़्यादा काम नहीं लिया जा सकता,  फिर यह सरकार कैसे 12 घंटे के काम का नियम बना  सकती है? इसके अलावा भी संविधान में वर्णिंत अनेक अनुच्छेदों का उल्लंघन होगा अगर ये श्रम कानून अमल में लाये गए तो। इंटक नेता रतिराम यादव (ग्वालियर) ने भी चर्चा में भाग लेते हुए इन बदलावों को मज़दूर वर्ग के हितों पर कुठाराघात बताया। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष  अरविन्द पोरवाल ने कहा कि 1990 में ग्लोबलाइजेशन से ही मज़दूरों के खिलाफ नीतियाँ बनने का दौर शुरू हो गया था और सरकारें पूँजीवादी नीतियाँ लागू कर रही थीं, लेकिन अभी के दौर में तो यह मज़दूर विरोध अपने चरम पर है।  ऐसा लगता है जैसे केन्द्र और राज्य सरकार ने मज़दूरों को कोरोना से भी ज़्यादा बड़ा दुश्मन मान लिया हो।  रतलाम से इंटक के श्री अरविन्द सोनी ने भी अपनी बात रखी।

अर्थशास्त्री जया मेहता (इंदौर) ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव से जिन मज़दूरों की ज़िंदगी पर असर पड़ेगा, वैसे मज़दूर कुल मज़दूरों का बहुत थोड़ा प्रतिशत हैं।  जो असंगठित मज़दूर सैकड़ों - हज़ारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने गाँव वापस जा रहे हैं , जो रेल-सड़क हादसों और भूख का शिकार हो रहे हैं, उनकी तादाद कुल मज़दूरों की लगभग 93 प्रतिशत है।  इन्हें रोज़गार की, या बेहतर जीवन की या काम के घंटों की या किसी और तरह की कानूनी सुरक्षा कभी भी मिली ही नहीं,  लेकिन मज़दूरों के ये दोनों तबके आपस में जुड़े हुए हैं। कॉर्पोरेट जगत का तर्क यह है कि अगर नियम ढीले हो जाएँगे तो वे अधिक मज़दूरों को काम दे सकेंगे और तब सडकों -पटरियों पर चल रहे इन मज़दूरों को भी बेहतर रोज़गार हासिल होने की सम्भावना बनेगी। लेकिन यह एक साफ़ झूठ है।  इतिहास गवाह है कि कानूनों में ढील देने से रोज़गार नहीं बढ़ा बल्कि मज़दूरों का शोषण ही बढ़ा है। उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सरकार ने श्रम कानूनों में जो बदलाव किये हैं, वे केवल देश और प्रदेशों की राजनीति तथा अर्थव्यवस्था से भर जुड़े हुए मामले नहीं है। यह एक अंतरराष्ट्रीय बिसात का हिस्सा है।  अमेरिका चाहता है कि कोरोना का बहाना लेकर चीन से निर्माण का आधार छीन लिया जाये ताकि चीन की अर्थव्यवस्था चरमरा जाये और अमेरिका की प्रतिस्पर्धा में न रहे।  इसके लिए जापान और योरप के अनेक देश भी तैयार हैं। भारत इस मौके का फायदा उठाकर विदेशी निवेश को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा है। भारत ने 1000 अमेरिकी कंपनियों को ये आश्वासन दिया है कि अगर वे चीन से अपना निर्माण आधार भारत शिफ्ट करना चाहें तो उनका भारत स्वागत करेगा। भारत में संगठित क्षेत्र में प्रति मज़दूर प्रति माह औसत खर्च 143 अमेरिकी डॉलर है जबकि चीन में यह दर 234 अमेरिकी डॉलर है। मतलब भारत में श्रम सस्ता है और उसे और भी सस्ता और असुरक्षित बनाकर अंतरराष्ट्रीय पूँजी के सामने थाली में हमारी सरकार पेश कर रही है। ज़ाहिर है हमारी सरकार के सामने मज़दूर तबके की इतनी ही अहमियत है कि उसके ज़रिये रुकी हुई अर्थव्यवस्था चल सके चाहे ऐसा उनकी ज़िंदगियों की कीमत पर भी क्यों न हो। बीएसएनएल के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता एस. के. दुबे ने भी अपने विचार साझा किये।

वेबिनार में इंदौर से वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता वसंत शिंत्रे, अजय लागू, प्रलेस और इप्टा से केशरी सिंह चिड़ार, प्रमोद बागड़ी, रामआसरे पांडे, भारतीय महिला फेडरेशन की राज्य  सचिव सारिका श्रीवास्तव, विवेक मेहता, सुनील चंद्रन, डॉ. रत्नेश खरे, शरीफ़ खान. सुरेश उपाध्याय, प्रणय, महिमा, नेहा, गीतेश, शिवपुरी से मनीषा,  पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक नेता यशवंत पैठणकर, धर्मपाल अधिकारी, राजेश सूर्यवंशी, किसान नेता अरुण चौहान, छत्तीसगढ़  इप्टा और प्रलेस से नथमल शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, उषा आठले, अजय आठले, जीवेश चौबे, तस्लीम, पुणे से विजय दलाल, भोपाल से सत्यम, परशुराम तिवारी, सीमा, काशीराम अहिरवार, कोतमा से सुषमा कैथल, कोलंबिया (अमेरिका) से तुहिन चक्रबॉर्ती, गुना से मनोहर मिरोटे, अशोकनगर से मयंक जैन, होशंगाबाद से प्रियम सेन दिल्ली से विनोद कोष्टी, मनीष श्रीवास्तव, पंखुरी ज़हीर, राजीव कुमार, आदि अनेक लोग शामिल हुए।

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

विचार: कॉम. विनीत तिवारी

#DetoxifingSociety
#SaveHumanity

कोरोना वायरस के संक्रमण के इस कठिन वक्त में हमारे सभी बुजुर्गों, परिवारजनों और स्कूल के पुराने साथियों के लिये संदेश,

आप मेरे बड़े, सम्मानित और सम्बन्धी भी हैं. मैं आमतौर पर अपने बड़ों और रिश्तेदारों के विचारों में छेड़-छाड़ नहीं करता क्योंकि मेरे अपने कुछ खट्टे अनुभव रहे हैं. मैं उनका सम्मान जरूर करता हूँ पर अधिकतर मैं उनके साथ बहस में नहीं उलझता. मुझे वर्ण (जाति), स्त्री और धर्म को लेकर उनके विचार अवैज्ञानिक, अस्पष्ट, अहंकारी और आधारहीन लगते हैं. समाज में बेहतरी के विचार को लेकर भी मुझे उनके कई विचारों से विरोध है. उनके हिसाब से एक भौतिकवादी जीवन (बंगला, कार, कैरियर, बैंक बेलेंस, सम्पत्ति आदि) किसी जीवन की उपलब्धियों को मापने के पैमाने हैं. और वे ‘गीता’ और सन्यास तथा जीवन के ‘माया’ मात्र होने और जीवन की तुच्छता के बारे में बातें करते हैं. मैं ऐसे दोहरेपन से घृणा करता हूँ। इसलिए, मैं उनके साथ बहस में समय नष्ट नहीं करता. मैं समान्यत: सीमारेखा का उल्लंघन नहीं करता. उन्हें क्रोधित या दुखी करना मेरा उद्येश्य नहीं है. वे मेरे जीवन के चुनाव को नहीं समझ सकते।

मैं सोशल मीडिया में भी अपने रिश्तेदारों और बड़ों से बहस में नहीं उलझता क्योंकि वह एक सार्वजानिक मंच होता है. वहां वे लोग भी होंगे जो आपको फॉलो करते होंगे या आपको निजी तौर पर जानते होंगे और वे आपके गलत तर्कों में भी आपका पक्ष लेंगे, और ऐसे लोग भी होंगे जो मेरे तर्कों से इत्तिफ़ाक़ रखेंगे और कभी-कभी केवल मेरा पक्ष लेने के क्रम में आपसे अभद्र भाषा का व्यवहार कर सकते हैं, कठोर और अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकते हैं. जिसे मैं भी पसंद नहीं करूँगा. मैं ऐसी सावधानी अपने सम्मान को बचाए रखने के लिए भी करता हूँ. मैं दूसरों के वॉल पर नहीं जाता और उनके पोस्टों पर अपनी टिप्पणियों से उन्हें खिझाता नहीं हूँ.

कुछ सम्बन्धियों और दूसरे पुराने स्कूल/कॉलेज के दोस्तों ने यह गलती लगातार की और इसलिए कभी-कभी उन्हें कड़ी जुबान भी झेलनी पड़ी. मैं उनलोगों को समझाने की कोशिश करता हूँ जो अभी भी मेरे प्रति कुछ आदर रखते हैं और अपने जीवन के तथ्यों के प्रति कुछ विनम्रता रखते हैं.

दूसरे, मैं परिवारजनों और वरिष्ठों की विचारधारा और विचारों का अनुपालक सिर्फ इसलिए नहीं करता कि वे बड़े हैं और मेरे सम्बन्धी हैं. और मैं भी उन्हें यही अधिकार देता हूँ. मुझे मेरे वॉल पर अपने विचार प्रकट करने का पूरा अधिकार है, और अगर किसी को उससे असहमति हो तो वह अपनी वॉल पर इसका इज़हार कर सकता है. मैं निजता के क्षेत्र का सम्मान करता हूँ. यह सोशल मीडिया का पहला शिष्टाचार है. घुसपैठ न करें.

तीसरा, मैं विचारों में मतभेद का सम्मान करता हूँ. लेकिन मैं थोपे जाने की सराहना नहीं करता. कुछ पोस्टों में सगे-सम्बन्धी या स्कूल/कॉलेज के साथी मोदी का बचाव करने की या बिना किसी आधार या वज़ह के वामपंथ पर आक्रमण करने की कोशिश करते हैं. वे बस यह इच्छा रखते हैं कि हम हर उस बात पर विश्वास करें जो भी मोदी कहते हैं, क्योंकि वे प्रधानमन्त्री हैं. ये उनका सोचना हो सकता है. मैं तर्क या कारण समझे बिना किसी के साथ कभी सहमत नहीं हो सकता. मुझे उनके पूरे समर्पण के साथ मोदी या आर.एस.एस. के उत्साही और अंधानुयायी होने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन वे मुझसे कैसे ये उम्मीद कर सकते हैं कि मैं सरकार /सत्ता पर कोई सवाल न उठाऊँ।   मैं किसी युवतर साथी के साथ भी ऐसा नहीं करता. मैं तथ्यों को सीधे सामने रखता हूँ और उन्हें वैज्ञानिक तर्कों और तथ्यों के आधार पर अपना मत रखने की स्वतंत्रता देता हूँ, न कि केवल विश्वास और अंधविश्वास के सहारे.
चौथा, मेरा इन अधिकांश सगे-सम्बन्धियों, बड़ों और पुराने दोस्तों के राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, विज्ञान, मनोविज्ञान आदि के ज्ञान को लेकर बहुत आदरभाव नहीं है. मैं उन्हें इनमें से किसी भी विषय का भी ज्ञाता नहीं मानता. अत: मेरे लिए, उनकी टिप्पणियाँ उन लोगों जैसी है जो ‘बाबाओं’ और ‘साधुओं’ के चमत्कारों से अविभूत हो जाते हैं. पहले ऐसे दौर भी थे जब देश में बुद्धिजीवियों का सम्मान था. प्रोफेसर, शिक्षक, वैज्ञानिक, अभियंता और इस तरह के लोग राष्ट्र के वास्तुकार हुआ करते थे. ये लोग देश की आम मेधा का प्रतिनिधित्व करते थे. अब इस स्थिति में एक गुणात्मक पतन हुआ है. आजकल तो हर प्रगतिविरोधी, बाबा, मदारी, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के विद्वान, गूगल स्नातक, अमर्त्य सेन, होमी भाभा, रोमिला थापर, विक्रम साराभाई, नोम चोम्स्की, पॉल स्वीजी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, गाँधी, नेहरू को पढ़ा सकते हैं.

तो मेरे सम्मानीय सगे-सम्बन्धियों और पुराने दिनों के प्यारे दोस्तों, कृपया मेरी वॉल पर अवश्य आयें, यदि आप मेरे लिए कुछ मूल्यवान साझा करना चाहते हैं या आपको सचमुच कोई जिज्ञासा या प्रश्न हो. तो मैं अवश्य इसका समाधान करने के लिए अपना कुछ वक्त देकर अपना सर्वश्रेठ जतन करूंगा, लेकिन अगर आप मेरी वॉल पर मुझपर सिर्फ ‘मोदी विरोधी’, ‘देश विरोधी’ का इल्ज़ाम लगाने के लिए आते हैं या चाहते हैं कि जो शासन प्रशासन कर रहा है मैं उसकी बिना तर्क किए तस्दीक या प्रशंसा करूँ तो मुझे माफ़ करें। मैं आपकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं दूँगा और मेरी पोस्ट पर से उन्हें Hide कर दूँगा, क्योंकि उससे विषयांतर होता है। मैंने ऐसा मेरे बहुत से करीबी रिश्तेदारों के साथ पहले भी किया है, भले दुखी होकर।

और अंतिम मगर जरूरी बात, जब दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज़ में तबलीगी जमात के लोग इक्कठे होने की और इंदौर में मुसलमानों द्वारा डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ़ पर पत्थरबाजी की लगातार दो घटनाएँ सामने आईं तो अचानक सारे मुसलमान खलनायक बताये जाने लगे। मेरी एक पोस्ट जो कोरोना वायरस की महामारी में साम्प्रदायिकीकरण की प्रवृति से संबंधित थी, उस पर प्रतिक्रिया देते हुए मेरे सम्माननीय सगे-सम्बन्धी ने यह लिखा :

"जब तुम ऐसे लोगों के कई आंदोलनों में इनकी तरफदारी करने दौड़ के पहुँचते हो,
जब तुम ऐसे लोगों के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाते हो,
तब यह तुम्हारी जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को समझाओ।"
कहने का मतलब समझो
"ऐसे लोगों" के समर्थन में दौड़कर पहुंचते हो
पोस्टर लेके फ़ोटो खिंचवाते हो
तो समझाओ भी (मूल संदेश)

ये सज्जन शायद यह कभी समझ नहीं पाएँगे कि इन तीन-चार पंक्तियों में क्या गलत उन्होंने लिखा है. ये चार पंक्तियाँ उनके दिमाग में भरे साम्प्रदायिक कचरे को स्पष्ट दिखाती हैं। "ऐसे लोगों" से उनका क्या मतलब है? वे पूरे मुस्लिम समाज के प्रति अपनी घृणा छिपा नहीं सके. क्या उनका मतलब है कि हर वह मुसलमान जिसका मैंने पक्ष लिया था, डॉक्टरों पर थूक या पत्थर चला रहा था? मुझे एक इंसान दिखाओ जो उनके इस "ऐसे लोगों" की श्रेणी में आता हो.

ऐसे सगे-संबंधी और बचपन के सहपाठी उन कुछ आर एस एस वालों से भी गये गुजरे हैं, जो दिन-रात भूखों को बिना उनकी जाति या धर्म पूछे भोजन पहुँचा रहे हैं. मैंने इन कर्फ्यू के दिनों में बहुतों को बिना उनका धर्म या जाति पूछे मदद पहुंचाई है. मैंने शोषितों के लिए काम किया है, चाहे वे आदिवासी, धार्मिक अल्पसंख्यक, दलित या स्त्री या LGBTQ++  समुदाय के हों या सामान्य कहे जाने वाले लोग हों, और कभी-कभी पशु-पक्षियों के लिए भी, चाहे वह सूअर हो या गाय, या कबूतर हो या चिड़िया।
भविष्य में ऐसे वक्त भी होंगे जब मैं आदिवासियों, मुसलमानों या अन्य शोषित व संघर्षरत लोगों के साथ फ़ोटो खिंचवाने में गर्व महसूस करूँगा, लेकिन वो वक्त कभी नहीं होगा कि मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ फ़ोटो खिंचवाने में किसी गर्व का अहसास होगा जिसने बहुत पैसा या कैरियर बनाया लेकिन जातिवादी, साम्प्रदायिक या पितृसत्तावादी बना रहा.

मैं कभी इतनी कठोर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता था, लेकिन क्षमा करें, कुछ सम्माननीय रिश्तेदारों और स्कूल के पुराने साथियों ने मुझे यह लिखने को बाध्य कर दिया. मैंने बहुत दिनों तक प्रतीक्षा की कि वे हस्तक्षेप करना बंद कर देंगे लेकिन वे नहीं रुके. और मैं ये बात साफ़ और बुलंद आवाज़ में कहना चाहता हूँ कि यदि आप दूसरे समुदाय के प्रति नफ़रत से बाज़ नहीं आते हैं, यदि आप ‘श्रेष्ठता’ के मिथ्या अहं से खुद को मुक्त नहीं कर लेते हैं, यदि आप आँखें नहीं खोलते हैं और आसपास की वैज्ञानिक सच्चाईयों को स्वीकार नहीं करते हैं और यदि आप तर्क की विनम्रता और संवाद की मूलभूत तमीज नहीं सीखते हैं, कृपया मेरी वॉल से दूर रहें अन्यथा मुझे आपको ‘ब्लॉक’ करना पड़ेगा.

बहुत आदर और सम्मान के साथ,

#VineetTiwari
#विनीततिवारी

मूल अंग्रेज़ी से हिंदी अनुवाद:
शेखर मल्लिक

सोमवार, 9 मार्च 2020

भारतीय महिला फेडरशन की घाटशिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया दोना-पत्तल उत्पादन केंद्र का उद्घाटन






आज अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर भारतीय महिला फेडरेशन की घाटशिला इकाई ने घाटशिला प्रखंड के सरजामडीह गांव में आदिवासी महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन हेतु दोना-पत्तल उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया. इस काम के लिए फेडरेशन की इकाई ने एक मशीन भी केंद्र को उपलब्ध कराया है. इस मौके पर इप्टा के साथियों नें भी पूरा सहयोग और भागीदारी की. आई सी सी मजदूर यूनियन के महासचिव कॉम ओम प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. सबसे पहले केंद्र की सजावट रंगीन पताका लगाकर की गयी. मशीन पर साथी रुपाली ने विशेष अर्थ में 'लाल पताके' लगाकर सजाया. इप्टा और फ़ेडरेशन के साथियों ने "गाँव छोड़ब नाहीं" और "वो हमारे गीत क्यों रोकना चाहते हैं" जैसे जनगीत गाकर आगाज़ किया. इसे स्वर दिया अर्पिता श्रीवास्तव, सत्यम, दिलीप सरकार, ज्योति, शेखर, भूमि, मल्लिका, मुगली, रिया, राजा, रुपाली, साकरो, तारा देवी आदि ने. संचालन शेखर मल्लिक और सत्यम ने संयुक्त रूप से किया. गाँव की उत्साही महिलाएं आ जुटी थीं और माहौल बेहद उत्सवपूर्ण हो गया था. सत्यम ने संचालन करते हुए अपने विचार भी रखे और 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के इतिहास पर रौशनी डाली. इकाई की उप सचिव लतिका पात्र ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है कि अपने पैरों पर खड़े होने के लिए इस तरह का कुटीर उद्योग हम महिलाओं के लिए शुरू कर रहे हैं. आप सभी इससे लाभान्वित होंगे और यह दिन हमारी महिला वर्ग के लिए ख़ुशी का दिन है.   अनेक जगहों पर इस दिन को मनाया जा रहा है. इकाई की अध्यक्षा कॉमरेड सुनीता मुर्मू ने स्थानीय संताली भाषा में ही सम्बोधित करते हुए महिला साथियों के मनोबल बढ़ाने वाली बातें कहीं.  गाँव के प्रधान सुखदेव टुडू ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे और कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि महिलाओं के स्वरोजगार के लिए यह एक केंद्र खुला है. उन्होंने महिला दिवस की सभी को बधाई और शुभकामनायें दीं. वरिष्ठ कॉमरेड भुवनेश्वर तिवारी ने कहा कि महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में आज आगे बढ़कर हिस्सेदारी कर रही हैं. वे ऑटो भी चला रही हैं और हवाई जहाज तक. कौन कहता है कि वे कमजोर हैं ! इस तरह के केंद्र और खुलें और और भी महिलाएं जुड़ें.  महिलाओं के स्वरोजगार का यह अच्छा उपाय है. मुख्य अतिथि के रूप में कॉम ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण प्रयास है. महिलाओं के स्वावलंबन के लिए फ़ेडरेशन की पहल सराहनीय है. सचिव ज्योति की उन्होंने सराहना की. उन्होंने आगे फेडरेशन के अभियानों में पूरा सहयोग करने की बात कही.
इसके बाद केंद्र की 'मरांग दाई' यानि 'बड़ी दीदी' (केंद्र की संचालिका को हमने यह नाम दिया है!) सरस्वती टुडू ने भी सम्बोधित करते हुए इसे एक बड़ा अवसर बताया और गाँव की महिलाओं को मन लगाकर काम में जुटने का आह्वान किया. इकाई की सचिव कॉम. ज्योति ने कहा कि यह शुरुआत है. हम और भी मशीनें लगायेंगे अगर आप सब इस काम को करने और फेडरेशन से जुड़ने को इच्छुक हों. यही नहीं फेडरेशन को आप अपनी कोई भी समस्या बताएं, चाहे वह बच्चों की पढ़ाई से सम्बन्धित हो, स्वास्थ्य की हो या कोई भी, हम उसमें सहयोग करेंगे. अर्पिता दीदी के सुझाव पर यह भी जोड़ा कि संगठन में रहने से एकजुटता की ताकत हासिल होती है. यह महत्वपूर्ण है. फ़ेडरेशन द्वारा स्थापित इस केंद्र में फिलहाल सात महिलाएं दोना-पत्तल उत्पादन के काम में जुडी हैं और आगे और अधिक महिलाओं के जुड़ने की संभावना और ख़ास उत्साह देखा जा रहा है.  
अंत में महिला दिवस पर सभी महिला साथियों के सम्मान और आभार के लिए गाँव के पुरुष कलाकारों ने धमसा और तुम्दा बजाया और उस पारम्परिक धुन पर सभी महिला साथियों (इप्टा, फेडरेशन की और ग्रामीण महिलाओं) ने पारम्परिक नृत्य भी किया. इसके बाद दिलीप सरकार ने अपनी रसोई (जिसमें केंद्र की साथिनें, रुपालीऔर ज्योति ने सहयोगी भूमिका निभाई) का सबके लिए लजीज खिचड़ी व सब्जी बना कर खिलाई और मौजूद सभी ने उनकी पाककला का लोहा माना! 
फ़ेडरेशन ने इस पहल के साथ अपनी सदस्यता बढ़ाने के लिए और संगठन का फैलाव करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है. इस मौके पर उपरोक्त उल्लिखित नामों के आलावा उपाध्यक्षा रूपा सरकार, भवानी, स्नेह्ज और गाँव केबच्चे और स्त्री -पुरुष भी उपस्थित थे.  
(गाँव से लौटने के पहले साथी सत्यम ने इस मौक पर मौजूद साथियों और ग्रामवासियों को नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रिय नागरिकता पंजी और जनसंख्या रजिस्टर के बहाने सरकार की मंशा और आम नागरिक समाज पर मंडराते संकट और उससे लड़ने की बात कही. सत्यम ने बताया किआदिवासियों पर भी इन कानूनों से क्या खतरे हैं और कैसे वे उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और अन्यत्र विरोध कर रहे हैं. महिलाएं तो इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं. लगभग 65 प्रतिशत. असं में इस एन आर सी से 19 लाख नागरिकता खो बैठे और एक महिला के पास 15 तरह के दस्तावेज होने के बावजूद उसकी नागरिकता साबित करने को पर्याप्त नहीं माने गये.)
रिपोर्ट: ज्योति मल्लिक 

NFIW Ghatshila unit Celebrates International Women's Day with inaugurating Dona-Pattal (Leaf Plates) Production Center

Ghatshila, 8th March . Today the Ghatshila chapter of NFIW observed International Women's Day by inaugurating Dona-Pattal (Leaf Plates) Production Center for self economic dependency of rural women at Sarjamdih village in Ghatshila Sub divion of East Singbhum District (Jharkhand), the first may be of many in the pipeline. For this, the NFIW unit has provided a semi electric machine for operation to the rural women comrads of this Center. The IPTA prople from Ghatshila were also took very important and active part in the whole process and this event.  First of all the Center was decorated well with colorful flags (Jhandiyan). Com. Rupali decorated the Machine body with red flages with a meaningful objective! Comrads from IPTA and NFIW members sang mass songs like "Gaang Chhodab Naahin" (We will not leave our village) and "Wo hamare geet kyon rokna chahte hain" (Why they want to stop us from singing) to start off the event. Arpita, Satyam, Dilip Sarkar, Rupali, Jyoti, Shekhar, Muglee, Raja, Mallika, Riya, Bhumi, Sakaro, Tara Devi etc voiced these songs. The whole atmoshphere was enthusiastic and festive as women came together at the venue. The programe was hosted jointly by Shekhar and Satyam. Satyam also threw light on the histroy af International Women's Day. Joint Secretary Com. Latika Patra expressed her view as this is an important opportunity as this kind of cottage industry of sort is being started by us. You all would be benefited by this. This day is being celebrated everywhere with joy and truly its a day of joy for all of us. Unit presedent Comrade Sunita Murmu addressed the fellow members and gathering in native indeginious Santalli language that really went well. She said some incouraging words to them. The Village Headman Sukhdev Tudu was also presnt and he expressed his happiness on the opening of such good center for women's self earning. He offered greetings to all on this day. Senior CPI leader Com. Bhuvneshwar Tiwari also adressed the gathering and said that, today women are leading and exceling in every field. Being airoplane piolot to auto-driver. Who can say that they are 'weak'? He said that such centers are needed to be open in numbers and more women should be made attached to them.   This is a wonderful way of providing opporunitiy for earing to rural women.
ATUC leader and GS of ICC Worker's Union Com. Om Prakash Singh who was the Chief Guest, said that its is an important step. The initiative by the Federation of women's self dependency is highly appreciatable. He praised unit secretary Com. Jyoti for this. He offered his best help in NFIW unit's next ventures. 
The Center's leading lady, we have given her the title 'Maraang Dai' (Elder Sister/ Badi Didi) Com. Sarsawti also exprresed her views on this day and event. She admited that this is a big opportunity for us. She also urged the village women to come forward and join the Center, work whole heartedly. 
Unit Secretary Com. Jyoti Mallik then said that this is just a begining and more machines would be installed if you all wish to work and join the Fedration. Not just this, if you have any problem regarding children's education, health or any, fedration would love to offer support to you. On the suggestion of Arpita didi, it was also mentioned that, being in the Sangthan, the strength of unity is achived and that is important. 
At present seven women are working at this center which is surly to be increased in near future as the enthusiasm is clearly visible. 
Finally, as the token of respect to all women comrades, the village artist played traditional Dhamsa and Tumda and the women (IPTA, NFIW and locals) joined in the traditional dancing.
IPTA's Dilip Sarkar, who was aptly supported by Jytoi and Rupali with Center's comrades, cooked and offered very delicious Khichdi and Sabji to everybody and made averyone fan of his cooking ability. The fedration with this, have taken a large and strong step towards expension of the Sangthan and increment in the membership. Vice President of Unit Rupa Sarkar, Mrs. Bhavani and Snehaj along with many children, ladies and gents of village were present at the event.  
(Before leaving the village Com. Satyam spoke a litte about CAA-NRC-NPR and the intension of this Govt. to the present friends and villagers. He expressed the dangers looming large on the society and need to fight with it. Satyam told what are the danger particulary on the indeginious people of this country and how in Orissa, Chhatisgarh and elsewhere they are opposing. Womens are most and worst effected by this laws. Almost 65 percent of them. In Assam, 19 lakhs people lost thier citizenship and a women having 19 documents still cound find it enough to prove her citizenship.  

Report: Jyoti Mallik

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

डॉ खगेन्द्र ठाकुर के निधन पर प्रलेस घाटशिला ने की स्मृति सभा

रिपोर्ट : 

आज घाटशिला स्थित आई सी सी मजदूर यूनियन के हाल में प्रलेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मंडल के सदस्य, झारखंड प्रलेस के संरक्षक, प्रख्यात आलोचक, कवि और सीपीआई के झारखण्ड राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ खगेन्द्र ठाकुर के लिए एक स्मृति सभा आयोजित की गयी. डॉ खगेन्द्र ठाकुर का निधन कल दिनांक 13 जनवरी, 2020 को पटना एम्स में हृदयाघात से हो गया था. 
इस सभा में लेखक, रंगकर्मी, कम्युनिष्ट पार्टी के युवा कार्यकर्ता और मजदूर (नेतृत्व के साथियों सहित) मौजूद थे.
सबसे पहले छिता हांसदा ने संक्षेप में खगेन्द्र ठाकुर के जीवन और कृतित्व पर रौशनी डाली. इसके बाद शेखर मल्लिक ने अपने संस्मरणों को साझा करते हुए बताया कि सबसे पहली मुलाकात 'संगमन' के दौरान जमशेदपुर में हुई थी. वे युवा और वरिष्ठ लेखकों के बीच समान रूप से प्रिय थे. घाटशिला प्रलेस के लिए उनकी प्रेरणा ही थी, जब हजारीबाग में उन्होंने पूछने पर कि कैसे प्रलेस शुरू करें, कहा था - बस बैनर लगाओ, और शुरू हो जाओ. आज घाटशिला प्रलेस की इकाई सक्रिय है ! जमशेदपुर, हजारीबाग, बिलासपुर, पटना से लेकर जयपुर तक उनसे अनेक मुलाकातें हैं. उनका नाम, लगता था कि कितनी बड़ी शख्सियत हैं, लेकिन मिलो तो एकदम दोस्ताना महसूस होता था ! घाटशिला में अभी छ: सात महीने झारखंड प्रलेस के तृतीय राज्य सम्मेलन में किस प्रकार विनोदपूर्ण तरीके से उन्होंने अपना वक्तव्य शुरू किया था. प्रेमचन्द वाले सत्र में किस प्रकार उन्होंने उन पर लगाये गये लांछन और आरोपों का सिलसिलेवार खंडन किया था, वह अविस्मरणीय है. इसी सम्मेलन में आदिवासी कविता और विचार सत्र के दौरान तेज बारीश में जब पंडाल उड़ गया था और बारीश का पानी चूने लगा था, वे अपनी जगह पर बैठे भीगते हुए पूरा वक्तव्य सुनते रहे. उस समय अरुणांचल से आई कवियत्री जमुना बीनी का सम्बोधन चल रहा था. 
कॉमरेड ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वे मजदूर यूनियन के लिए यहाँ आते रहे थे. और पार्टी व निजी रिश्तों के बीच बड़ी समझदारी से और मानीखेज तरीके से पार्टी को चुनते थे. इस समय जैसा प्रतिकूल और चुनौती का दौर है, उनका जाना सचमुच अखरता है.
शेखर मल्लिक ने कहा कि वे एक बरगद की तरह थे, जिसकी विस्तृत छाया में हम सब रहते आये थे. इसपर ओम प्रकाश जी ने सहमती जताई. 
ज्योति मल्लिक ने हालिया जयपुर में सम्पन्न प्रलेस के राष्ट्रिय सम्मेलन की बात याद करते हुए बताया कि खगेन्द्र जी ने झारखण्ड के डेलीगेटों के साथ फोटो लेने के लिए किस प्रकार मंच पर अन्य का इंतजार किया था और फोटो होने के बाद ही उतरे. 
भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के घाटशिला अनुमंडल सचिव कॉमरेड भुवनेश्वर तिवारी ने भी यादों को खंगालते हुए कहा कि खगेन्द्र ठाकुर यहाँ लगभग हर जगह आये. उनका जाना कम्युनिष्ट पार्टी के लिए क्षति है. वे जब किसी मुद्दे पर कुछ लिख देते थे तो वही पार्टी का स्टैंड हो जाता था, यानि हमें उस विषय पर निर्णय लेने में सहूलियत हो जाती थी. कॉमरेड खगेन्द्र ठाकुर की राय पार्टी के लिए मायने रखती थी. 
अंत में उनके लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गयी. 
इस अवसर पर कॉम भुवनेश्वर तिवारी, कॉम ओम प्रकाश सिंह (महासचिव - आई सी सी मजदूर यूनियन, एटक), कॉम बी एन सिन्ह्देब (अध्यक्ष - आई सी सी मजदूर यूनियन, एटक), कॉम एन के राय, कॉम संतोष दास, देबाशीष बनर्जी, कॉम कानाई मुर्मू, गणेश मुर्मू (अध्यक्ष - इप्टा घाटशिला), ज्योति मल्लिक (सचिव - प्रलेस घाटशिला), छिता हांसदा, राजा सिंह्देब, रवि, लखीन्द्र प्रधान, शेखर मल्लिक (अध्यक्ष - प्रलेस घाटशिला) आदि मौजूद रहे. 
 
14.01.2020

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

प्रतिलिपि कथा सम्मान 2019

https://hindi.pratilipi.com/blog/pratilipi-katha-samman-2019-xz1n9rv991n592i

इस वर्ष के लिये 'प्रतिलिपि कथा सम्मान - 2019' में संपादकीय पसंद सम्मान मिलना सुखद है। कहानी है- जल, जंगल और ज़मीन को बचाने के लिए उसी आदिम संघर्ष की जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है, उस लड़ाई को ठीक से समझने और उसमें शामिल होने की भी -"जंगल मोर दुलाड़िया"!https://hindi.pratilipi.com/story/xYnZeSwXv4eY?utm_source=android&utm_campaign=content_share

रविवार, 27 अक्टूबर 2019

चीन: ग़रीबी मुक्त भविष्य का स्वप्न



----------------------------------------
                 - हरनाम सिंह

24 अक्टूबर, 2019, इंदौर (मध्य प्रदेश)। 

प्रगतिशील लेखक संघ की इंदौर इकाई द्वारा "चीन गरीबी मुक्त भविष्य का स्वप्न" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया। आयोजन के प्रमुख वक्ता थे प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिव विनीत तिवारी जो विगत दिनों चीन में 7 देशों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला में शिरकत करके लौटे थे । उन्होंने श्रोताओं के सम्मुख अपने अनुभव साझा किए । विनीत ने बताया कि भारत से सीपीआई, सीपीआई (एम) और फॉरवर्ड ब्लॉक के 8 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल इस 10 दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुआ था। भारत सहित पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यानमार, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के कुल 38 राजनीतिक प्रतिनिधि इस 10 दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित हुए थे।
विनीत ने कहा कि चीन ने योजनाबद्ध तरीके से अपने देश में गरीबी कम करने में सफलता प्राप्त की है । वर्ष 2012 में चीन में क़रीब 10 करोड़ नागरिक गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करते थे ।अपनी योजनाओं के माध्यम से वर्ष 2018 तक चीन ने गरीबी पर नियंत्रण पाने में सफलता प्राप्त की है। अब वहां गरीबों की संख्या घटकर 1 करोड़ 70 लाख ही रह गई है, इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी स्वीकार किया है।
विनीत ने बताया कि वर्ष 2010 से चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रही है । वहां की कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में वर्ष 2020 तक गरीबी कम करने के लक्ष्य को लेकर योजनाएं बनाई गई जिसके अंतर्गत ग्रामीण अंचलों और शहरों के मध्य सामंजस्य बिठाया गया । प्रत्येक गांव की आवश्यकता के अनुसार  वहा अधिकारी और विशेषज्ञ भेजे गए। पर्यवेक्षण के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता गांव में जाकर वर्षों तक रहे । उन्होंने पार्टी और प्रशासन के मध्य एक तंत्र विकसित किया, दोनों एक दूसरे की कमियों को पहचान कर विकास योजनाओं को क्रियान्वित करते है।

चीन ने 2012 में अपने देश में 1लाख 28 हजार ऐसे गांव चिन्हित किए जो सरकार के मापदंड अनुसार गरीब थे। इन गांव में 5 लाख 40 हजार अधिकारियों, कर्मचारियों तथा 1लाख 88 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजा गया । यह सभी लोग 3 से 4 वर्ष तक गांव में ही रहे । वर्ष 2018 तक अब मात्र 26 हजार गांव ही ऐसे बचे थे जिन्हें विकसित किया जाना है। भारत की तरह चीन में भी गांव की योजनाओं के लिए वहां की ग्राम सभाओं में ही पूछा जाता है। उन ग्राम सभाओं में 50% महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की कोशिश की जाती है।

चीन " वन बेल्ट वन रोड "नीति के अंतर्गत कई अफ्रीकी एशियाई देशों में अधोसंरचना निर्माण के लिए निवेश कर अपने व्यवसाय को विस्तारित कर रहा है ।जो काम अमेरिका अपनी दादागिरी से करता है वही काम  चीन गरीब देशों में आर्थिक इंफ्रास्ट्रेक्चर को विकसित करके उन देशों में रोजगार बढ़ाकर उन्हें अपने खेमे में लाकर कर रहा है। भारत अपनी सामरिक एवं सीमा संबंधी समस्याओं के कारण चीन की इस योजना में शामिल नहीं है । 

अर्थशास्त्री जया मेहता ने चीन के समाजवादी मॉडल के आकलन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि चीन जो उपाय अपना रहा है वह पूंजीवाद व्यवस्था के भीतर कल्याणकारी राज्य के उपाय हैं। माओ की विचारधारा से चीन अलग हो चुका है। गरीबी कम करने से बड़ा सवाल ये है कि समाजवादी व्यवस्था में गरीबी रहनी ही क्यों चाहिए। निजी सम्पत्ति को अभी तक कायम रखा गया है लेकिन पार्टी का सख्त अनुशासन वहाँ जारी है।

हरनाम सिंह ने विकासशील और गरीब देशों में  तत्कालीन सोवियत संघ एवं वर्तमान चीन द्वारा दी जा रही मदद के स्वरूप पर सवाल उठाए । सत्यनारायण वर्मा ने चीन के भीतर धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में सवाल किए, चुन्नीलाल वाधवानी ने चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट पर सवाल किए। राहुल बनर्जी ने चीन में हो रहे अत्यधिक उत्पादन और वहाँ के लेबर और वर्किंग कंडीशन के बारे में सवाल किए। संजय वर्मा, शैला शिंत्रे ने भी परिचर्चा में भागीदारी की। 

सवालों के जवाब देते हुए विनीत ने कहा कि पूँजीवादी व्यवस्था में आए विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के दौर ने चीन को अपने विपुल मानव संसाधन की वजह से यह अवसर दिया है कि वह आज दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस अवसर से हो रहे मुनाफे का इस्तेमाल चीन किस तरह करता है इससे ही भविष्य में तय होगा कि चीन के विकास का रास्ता पूंजीवाद की तरफ जाता है या समाजवाद की तरफ। आज रूस एक पूंजीवादी देश है लेकिन वैश्विक स्तर पर अमरीका उसे आँख नहीं दिखा सकता। वैसे ही चीन अमरीका के सामने एक बड़ी ताकत बनकर मौजूद है। बेशक चीन का समाजवाद शास्त्रीय अर्थों में समाजवाद नहीं कहा जा सकता लेकिन एक बहुध्रुवीय विश्व का होना एकध्रुवीय विश्व के होने से बेहतर है। दस दिन में एक गाइडेड टूर के तौर पर निष्कर्ष निकालना गलत होगा। ये जरूर कहा जा सकता है कि अपने देश के गरीबी खत्म करने के उसके गम्भीर प्रयासों को अगर कामयाबी मिली है तो उसके पीछे एक करोड़ की समर्पित कैडरों की कम्युनिस्ट पार्टी की बहुत बड़ी भूमिका है।

कार्यक्रम का संचालन समन्वयक केसरी सिंह चिराड ने किया। आभार माना प्रगतिशील लेखक संघ इकाई के अध्यक्ष एस के दुबे ने। परिचर्चा में अभय नेमा, अजय लागू, सुलभा लागू, सारिका श्रीवास्तव, सुरेश उपाध्याय, सोहनलाल शिंदे, प्रणय, सूरज एवं अन्य साथियों ने शिरकत की। 
*******


गुरुवार, 12 सितंबर 2019

"काफिला तो चले..."

रिपोर्ट 

"काफिला तो चले..."
प्रलेस झारखण्ड का तीसरा प्रांतीय सम्मेलन 
27 - 28 जुलाई 2019, घाटशिला 

प्रगतिशील लेखक संघ का तीसरे झारखण्ड राज्य सम्मेलन घाटशिला के मऊभंडार स्थित आई.सी.सी. स्पोर्ट्स क्लब (विभूति भूषण बंद्योपाध्याय परिसर, डॉ. नामव
र सिंह मंच, प्रेमचंद नगर) में आयोजित हुआ. इस सम्मेलन का उद्घाटन लखनऊ से आये प्रसिद्ध साहित्यकार और महात्मा गाँधी अंतराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने किया. उद्घाटन सत्र में प्रलेस के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राजन, बिहार प्रलेस के महासचिव रबिन्द्र नाथ राय, वरिष्ठ लेखक खगेन्द्र ठाकुर, झारखंड प्रलेस के अध्यक्ष जयनन्दन, राकेश मिश्र, घाटशिला प्रलेस के अध्यक्ष शेखर मल्लिक, कॉम. बस्ता सोरेन, एटक के महासचिव कॉम. ओमप्रकाश सिंह, प्रलेस के राष्ट्रीय सचिव मंडल के विनीत तिवारी, सुधीर सुमन (जसम), उपेन्द्र (इप्टा), अशोक शुभदर्शी (जलेस) प्रलेस और इप्टा, घाटशिला की संरक्षिका डॉ सुनीता देवदूत सोरेन आदि मंच पर मौजूद थे. इप्टा द्वारा जनगीतों से शुरुआत होने के पश्चात सबका स्वागत करते हुए आयोजक शेखर मल्लिक ने घाटशिला का इतिहास, भौगोलिक -सांस्कृतिक ख़ासियतों, जन संघर्षों और क्रांतिकारी व्यक्तित्वों और घाटशिला प्रलेस के सफर के बारे में बताया और कैफी आज़मी की नज़्म “नई सुबह" के कुछ पंक्तियों को उधृत कर बातें रखीं और आयोजन के एतिहासिक होने की उम्मीद की । उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राजेन्द्र राजन, खगेन्द्र ठाकुर और जयनंदन ने की और प्रगतिशील लेखकों के समकालीन खतरों और कर्तव्यों के बारे में बताया । अन्य वक्ताओं ने भी इस पर चर्चा करते हुए प्रेमचंद से लेकर ब्रेख़्त तक को याद किया । जसम, जलेस, इप्टा एवं एटक के साथियों ने भी एकजुटता व्यक्त की। महासचिव और सत्र संचालक डॉ मिथिलेश ने सम्मेलन को चुप्पी के दौर में एक आवाज़ बताया । धन्यवाद ज्ञापन शशि कुमार ने फैज़ के प्रासंगिक शेर से किया : “माना कि ये सुनसान घड़ी सख़्त घड़ी है ,लेकिन मिरे दिल ये तो फ़क़त इक ही घड़ी है ,हिम्मत करो जीने को तो इक उम्र पड़ी है “ दूसरा सत्र (ख़ार औ ख़स तो उठे रास्ता तो चले) कैफ़ी आज़मी और रजिया सज्जाद जहीर पर केन्द्रित था, जिनका जन्मशती वर्ष मनाया जा रहा है. इस सत्र में अध्यक्षता की विभूति नारायण राय ने की और संचालन किया अर्पिता श्रीवास्तव ने. वक्ताओं सुधीर सुमन, अहमद बद्र, विनीत तिवारी, सारिका श्रीवास्तव और शशी कुमार ने दोनो महानुभावों के नायाब लेखन के साथ उनकी जिंदगियों और विचारों पर भी बात रखी । शशि कुमार जी ने बताया कि कैसे फिल्मी हस्ती कहे जाने पर ऐतराज जता कर कैफ़ी ने कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यता को अपने जिन्दगी का हासिल बताया था । साथ ही सारिका श्रीवास्तवजी ने बताया कि 1953 में प्रेमचंद की कहानी ‘ईदगाह’ पर नाटक लिखने और खेलने के जुर्म में रजिया सज्जाद ज़हीर पर मुकदमा दर्ज़ हुआ जिसके बाद अदालत में फैसला आया कि कलाकारों, लेखकों को अभिव्यक्ति की आज़ादी होनी चाहिए । “अस्मिता के सवाल, संघर्ष और आदिवासी” विषय पर विमर्श सत्र और आदिवासी कविता पाठ का संचालन डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने किया। युवा कवियत्री जसिंता केरकेट्टा ने बुलंद कविता – ‘राष्ट्रवाद’ से सत्र शुरु किया : जब मेरा पड़ोसी मेरे खून का प्यासा हो गया मैं समझ गया राष्ट्रवाद आ गया अनुज लुगुन, जमुना बीनी, नीतिशा खलको. चन्द्रमोहन किस्कू, श्याम चन्द्र टुडू और महादेव टोप्पो ने कवितायेँ सुनाईं. डॉ. सुनीता ने भी अपनी कविताओं का पाठ किया. इसके पश्चात हुए विमर्श में वक्ताओं ने काफी कड़े प्रश्न उठाए । जमुना बीनी ने उत्तर पूर्व के आदिवासियों के सांस्कृतिक अस्मिता और आस्तित्व पर हमलों की बात की. आदिवासी कविता को मूलतः अस्मिता की खोज बताते हुए ही अनुज लुगुन ने अस्मितावादी आंदोलन (अस्मिता का संघर्ष) और प्रगतिशीलों के आंदोलन(सर्वहारा वर्ग का संघर्ष) में एकजुटता महत्वपूर्ण होने की बात रखी । जसिंता केरकेट्टा के अनुसार, पहाड़, जंगल लोगों से वो जज्बा लेना चाहिए, वो सीखना चाहिए और ऐसी धरती जहाँ पे मनुष्य और मनुष्यता बची रहे... हमें उसी दिशा में बढ़ना चाहिए. नीतिशा खलको ने कहा आदिवासी अस्मिता के सवाल की जब हम बात कर रहे हैं, तो हमें इनके लोकगीतों के पास जाके बात करनी होगी, सम्वाद करना होगा. आदिवासी सभ्यता के अस्तित्व पर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं सांस्कृतिक साम्राज्यवाद को खतरा माना गया । महादेव टोप्पो जी ने प्रश्न उठाया कि ये धरतीखोर और आदमखोर विकास क्यों है ? उनकी अध्यक्षता में हुआ ये सत्र प्रलेस झारखण्ड के महासचिव मिथलेश जी के धन्यवाद ज्ञापन से समाप्त हुआ । शाम्भवी प्रियदर्शना ने अगला सत्र संचालित किया जिसमें झारखण्ड इप्टा की घाटशिला इकाई द्वारा जनगीतों की प्रस्तुति हुई। आदिवासी संघर्ष का गीत 'गाँव छोड़ब नहीं' भी काफी उत्साहपूर्वक नृत्य के साथ पेश किया गया । इस के पश्चात भागीरथी प्रधान के निर्देशन में जमशेदपुर इकाई ने वीरेन डंगवाल की कविता "हमारा समाज" का नाट्य रूपांतरण पेश किया । दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मऊभंडार आई सी सी कम्पनी गेट स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा से डॉ.भीमराव आंबेडकर चौक तक लेखकों, कवियों, रंगकर्मियों, बुद्धिजीवियों, छात्र – छात्राओं का सद्भाव, एकजुटता और सांस्कृतिक बहुलता के लिए सांस्कृतिक मार्च निकाल कर हुई. मार्च की अगुवाई इप्टा के कलाकारों ने लोकनृत्यों और वादन से की. तुम्दा. मादल, धमसा. घंटी, झांझ के साथ झूमते उत्साही कलाकारों का समूह भी देशज नृत्य करते हुए साथ चला । दूसरे दिन के पहले सत्र “प्रेमचंद की विरासत: एक परिचर्चा” में प्रेमचंद की रचनाओं, विचारों और उनके साहित्य के आज के दौर में प्रासंगिकता पर गम्भीर चर्चा हुई। डॉ• के के लाल ने प्रेमचंद के विचारों को आगे ले जाने के लिए इंटरनेट और अन्य आधुनिक माध्यमों के उपयोग का सुझाव दिया । प्रेमचंद के साहित्यक के सौन्दर्य के साथ ही 1936 में दिए गए उनके अध्यक्षीय भाषण और उनके राजनीतिक व सामाजिक नज़रिए पर गंभीर विचार य विमर्श हुआ । कृपाशंकर जी द्वारा संचालित सत्र खगेन्द्र ठाकुर जी की अध्यक्षता में हुआ, जिन्होंने प्रगतिशीलता के विचारों और नए समाज की कल्पना को ही प्रेमचंद की विरासत बताया । इसके बाद "कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जायेगी " नाम से अतिथि कवियों द्वारा हिन्दी-ऊर्दू कविता पाठ का सत्र चला जिसका संचालन सत्यम श्रीवास्तव ने किया । विभिन्न राज्यों के कवियों ने अलग-अलग ढ़ंग से अलग-अलग विषयों पर , अलग रसों की यथार्थवादी कविताओं का पाठ किया । सत्र की अध्यक्षता कर रहे अहमद बद्र साहब ने "सबके मुंह में तलवारें हैं, तलवारों पर धार नहीं है.. मैं हूँ उनकी खोज में जिनके आँगन में दीवार नहीं है " जैसे शेर सुनाकर श्रोताओं को अविभूत किया। इसके बाद प्रलेस के राज्य कार्यकारिणी की सांगठनिक बैठक हई. प्रलेस के सभी पदाधिकारी इसमें मौजूद रहे. इसका संयोजन शशि कुमार ने किया. राज्य महासचिव मिथिलेश ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और उसके बाद प्रलेस झारखण्ड की ओर से कुछ प्रस्ताव व्यक्त किये गये : • झारखण्ड सरकार से अविलंब भाषा एवं साहित्य अकादमी के गठन की मांग • एक हिंदी अकादमी और झारखंडी भाषाओँ के लिए एक अलग अकादमी की स्थापना की माँग • विश्विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पाठ्यक्रमों के साथ की जा रही छेड़ छाड़ की निंदा करते हुए ऐसी प्रवृतियों पर रोक लगाने की मांग • उन्मादी हिंसा पर अविलंब रोक लगाने की मांग • समाज में बढ़ रही हिंसक प्रवृति के विरुद्ध प्रेमभाव के प्रति पक्षधरता की वकालत करते हुए, इसका अपने लेखन व कर्म के साथ ही भौतिक भागीदारी देकर सक्रिय विरोध का संकल्प • सोनभद्र में हुए आदिवासियों के नरसंहार समेत देशभर में हुए दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यों समेत जन संघर्षों में शहीदों के प्रति श्रद्धांजली अर्पण • ऐसे नरसंहारों की निंदा करते हुए सरकार से इन पर अंकुश लगाने की मांग • एक वेबसाइट शुरू करने का संकल्प सम्मेलन के बाद गठित झारखण्ड प्रलेस की नयी समिति इस प्रकार है : संरक्षक : डॉ. खगेन्द्र ठाकुर, शशि कुमार अध्यक्ष: जयनन्दन कार्यकारी अध्यक्ष :महादेव टोप्पो महासचिव : मिथिलेश सिंह उप महासचिव : शेखर मल्लिक उपाध्यक्ष : अहमद बद्र , राकेश मिश्र, रामनंदन सिंह, पंकज मित्र और डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन सचिव मंडल : प्रवीण परिमल, अर्पिता श्रीवास्तव , नुदरत नवाज़, कृपाशंकर और के के लाल कोषाध्यक्ष :भारती कार्यकारिणी :पंकज श्रीवस्तव, मुकेश कुमार, सूरज श्रीवास्तव, विनय कुमार, नियाज़ अख्तर, विजय पियूष, विनय सौरभ, कमल, संतोष कुमार और शिवशंकर - रिपोर्ट : सत्यम
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...